टिहरी: टिहरी से दर्दनाक हो रखा है। चम्बा-कोटी कॉलोनी मोटरमार्ग में नैल के पास एक यूटिलिटी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में आठ लोगों के मौत हो गई है। जबकि 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है सभी लोग ऋषिकेश से अपने परिचित का अंतिम संस्कार कर घनसाली वापस लौट रहे थे।
हादसा बीते गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यूटिलिटी पिकअप वाहन में 10 लोग सवार थे। सभी लोग ऋषिकेश से अपने परिचित का अंतिम संस्कार कर घनसाली वापस लौट रहे थे। इस दौरान वाहन चम्बा-कोटी कॉलोनी मोटरमार्ग में नैल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसा में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल दोनों घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रहा है। टिहरी पुलिस के अनुसार दुर्घटना में जिस व्यक्ति के अन्तिम संस्कार से लोग लौट रहे थे मृतकों में उनका बेटा भी शामिल बताया जा रहा है।
घायलों का विवरण
उत्तम पुत्र पुस्सू, (30),निवासी लोस्तु बड़ियारगढ़, टिहरी
अंकित (22) पुत्र आशा लाल, निवासी नेलचामी, टिहरी
सीएम ने जताया हादसे पर दुख…
टिहरी हादसे पर सीएम धामी ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने लिखा ‘टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं’।
पीएम मोदी ने भी जताया दुख…
टिहरी गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है।
राज्य सरकार द्वारा भी उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत नियमावली के तहत मृतक आश्रितों को 2-2 लाख रुपये सहायता राशि प्रदान की जाएगी । इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी मृतक आश्रितों को 3-3 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस दुखद घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का समुचित एवं त्वरित उपचार कराया जाए।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क बनाए रखने और उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।




