तस्वीरे: उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, बदरी-केदार सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी से लौटी ठंड

0
126
Listen to this article

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज के बीच मैदानों में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि दुश्वारी बढ़ा रही है। पहाड़ों में हल्की वर्षा और बर्फबारी से ठिठुरन लौट आई है।

वहीं शनिवार तड़के से ही देहरादून सहित राज्‍य के अधिकतर इलाकों में बारिश जारी रही। केदारनाथ, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

विकासनगर में भी लगातार बारिश जारी है। बारिश के चलते मौसम ठंडा होने पर फिर से गर्म कपड़े निकल गए। बारिश होने से किसान और बागवानों के चेहरे खिले नजर आए।

मसूरी में देर रात ढाई बजे बारिश शुरू हुई। रुड़की में भी शुक्रवार रात से बारिश जारी है। पौड़ी, कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। बारिश के कारण तापमान गिरा है। वहीं बारिश से आम और लीची की फसल को नुकसान पहुंचा है। रुद्रप्रयाग जिले में घने बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश की संभावना बन रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here