बड़ी खबर: मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में देवस्थानम बोर्ड की बैठक आज

1
323
Listen to this article

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को देवस्थानम बोर्ड की बैठक आयोजित होगी। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में कोई बड़ा फैसला किया जा सकता है। बैठक देहरादून में होगी। उसके बाद तय होगा कि देवस्थानम बोर्ड पर सरकार क्या फैसला लेती है।

ये भी पढ़ें:आज उत्तराखंड में मनाया जा रहा हरेला, जानिए इसका महत्व और परंपरा

बता दें कि इस मामले में गंगोत्री, यमुनोत्री समेत चारों धामों में तीर्थपुरोहित सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं।अब देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ होगी आरपार की लड़ाई
देवस्थानम बोर्ड को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन 34वें दिन भी जारी है। केदारनाथ मंदिर परिसर में नारेबाजी के साथ धरना दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बोर्ड के विरोध में ग्राम स्तर पर आर-पार की लड़ाई की बात भी कही।

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here