देहरादून: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के युवक का शव देहरादून के किमाड़ी क्षेत्र से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है युवक करीब तीन महीने से लापता था।
जानकारी के अनुसार, शारिक (22) देहरादून की ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी का छात्र था और शहर की आजाद कॉलोनी में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसके लापता होने के मामले की जांच कोतवाली पटेलनगर पुलिस कर रही थी।
बताया जा रहा है कि देहरादून के किमाड़ी क्षेत्र की घाटी से कंकाल बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। मृतक होने की आशंका के बीच कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है, जहां डॉक्टर आवश्यक जांच कर रहे हैं।
डॉक्टरों द्वारा कंकाल का DNA सैंपल लिया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद कंकाल लापता शारिक का है या नहीं। फिलहाल पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुट गई है।




