देहरादून सहित पहाड़ी इलाकों में मौसम का बदला मिजाज, उमस-गर्मी के बीच आज भारी बारिश का अलर्ट

0

देहरादून: प्रदेश भर के मैदानी इलाकों में शनिवार को उमस ने परेशान किया। हालांकि पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। रविवार को देहरादून समेत पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने के साथ कई दौर की भारी बारिश होने की संभावना है। मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है।