उत्तराखंड: यहां दो सगे भाई नदी में डूबे, सर्च ऑपरेशन जारी

0
144

पौड़ी गढ़वाल: देवप्रयाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। धनेश्वर मन्दिर देवप्रयाग में नदी किनारे चार बच्चे खेलने के लिए गए थे। इस दौरान 2 बच्चे,आदेश पुत्र हीरालाल (उम्र 12 वर्ष) व अभिषेक पुत्र हीरालाल (उम्र 8 वर्ष) निवासी ग्राम पुंडल नदी में डूब गए। घटना के बाद 2 बच्चे घर लौट गए। घर लौटे दोनों बच्चों ने बताया कि आदेश और अभिषेक नदी के पास खेल रहे थे।

खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में गिर गया। उसे बचाने के लिए उसका बड़ा भाई आदेश भी नदी में कूद गया। इसी दौरान वह दोनों नदी में काफी आगे निकल गए तो हम वहां से डर कर भाग गए।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए। थाना देवप्रयाग पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम रात से ही लगातार बच्चों का रेस्क्यू कर रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here