देशभर में पेट्रोल र डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। पीएम मोदी के ऐलान के बाद ईंधन के दामों में भारी इजाफा हुआ है। जहां पेट्रोल 3.14(Petrol price)रुपए, तो वहीं डीजल 3.11 रुपए (Diesel Price) महंगा हुआ है। जिससे एक लीटर पेट्रोल की बात करें तो राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत कीमत 97.91 रुपए पहुंच गई है। तो वहीं डीजल 90.78 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
दरअसल ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव की वजह से वैश्विक उथल-पुथल चल रही है। जिससे क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। काफी वक्त से भारत की सरकारी कंपनियां भी हर दिन एक हजार करोड़ और महीने का 30 हजार करोड़ रुपए का नुकसान झेल रही थी। जहां पहले कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था। तो वहीं अब इसकी कीमत 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।
जानिए प्रति लीटर कितने बढ़े दाम…
बीते चार सालों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर चल रही थी। ऐसे में आज इसमें बड़ा बदलाव हुआ है। पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपए महंगा हुआ है। जिससे दिल्ली में पहले जहां पेट्रोल 94.77 रुपए प्रति लीटर था। वो अब बढ़कर 97.77 रुपए हो गया है। इसके अलावा डीजल की कीमत 87.67 रुपए से बढ़कर 90.67 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।
आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने बीते रविवार को देश की जनता को संबोधित करते हुए लोगों से ईंधन की खपत कम करने की अपील की थी। साथ ही सोने की खरीद और विदेश यात्रा को एक साल तक ना करने की अपील की थी।




