देहरादून में फूटलुज डांस स्टूडियो का निवर्तमान पार्षद नगर निगम ने फीता काटकर किया उद्घाटन

0
54

देहरादून: देहरादून के बल्लूपुर चौक में फूटलुज डांस स्टूडियो का उद्घाटन किया गया,जिसमे मुख्य अतिथि अंकित अग्रवाल निवर्तमान पार्षद नगर निगम ने फीता काटकर डांस स्टूडियो का उद्घाटन किया। वही उन्होंने डांस अकादमी के सभी स्टाफ को बधाई देते हुए कहा की बौद्विक विकास के साथ साथ डांस का एक अपना ही एक अलग महत्व है जिससे की अपनी प्रतिभा और शारारिक विकास होता है।

फूटलुज डांस स्टूडियो के संस्थापक अभिषेक भास्कर ने कहा की आज के दौर में डांस के प्रति लोगो का रुझान बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया की डांस एक कला के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखने का एक नायब तरीका भी है। उनके द्वारा बताया गया कि उनके स्टूडियो द्वारा नियमित योग अभ्यास की क्लासेस अलग-अलग नृत्य कला जिस पर क्लासिकल फोक फ्रीस्टाइल हिप हॉप शामिल है।

शुरुआत से सिखाया जाएगा इसके साथ ही जुंबा डांस की ,क्लासेस के साथ ही सदियों या अलग-अलग आयोजनों में कोरियोग्राफी के कार्यों का ऑर्डर भी लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे बच्चे नृत्य कला में प्रशिक्षित होते जाएंगे उन्हें बड़ी डांस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर आगे बढ़ने का मौका भी प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here