देहरादून: देहरादून जिले के कालसी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. हरिपुर कोटी मीनस मोटर मार्ग पर हिमाचल प्रदेश की ओर से एक बोलेरो विकासनगर की ओर आ रही थी. बोलेरो वाहन हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर धमोग मंदिर से पहले अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा. हादसे की सूचना पर कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम खाई में उतरी और बचाव अभियान चलाया. किसी तरह खाई में पड़े घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया. वहां डाक्टरों ने चेकअप के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. 5 लोग घायल हैं.
मृतकों में राधिका उम्र 2 वर्ष पुत्री डमर और नरबहादुर उम्र 56 साल पुत्र गंगा बहादुर निवासी अछाम कटारी नेपाल हैं. घायलों में चमन लाल 45 साल पुत्र हर्सू चडगांव, शिमला हिमाचल प्रदेश वाहन चालक, डमर 32 साल पुत्र नरबहादुर R/o ठकारी, जिला अछाम, नेपाल, निशा 14 साल पुत्री दिनेश R/oकंचनपुर, जिला अछाम, नेपाल, उर्मिला 30 साल पत्नी डमर और प्रदीप 5 साल पुत्र डमर शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी नेपाली मजदूर थे. ये लोग हिमाचल में काम समाप्त कर अपने घर नेपाल जा रहे थे.


