भारतीय महिला हॉकी स्टार वंदना पहुंची उत्तराखंड, हुआ भव्य स्वागत

1
293
Listen to this article

देहरादून: टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया आज बुधवार को उत्तराखंड पहुंच गईं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में वंदना का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ। यहां से वह हरिद्वार स्थित अपने गांव पहुंचेंगी। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। वंदना सुबह 9:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान से पहुंचीं। यहां पर काफी संख्या में लोग उनका स्वागत करने के लिए मौजूद रहे।

ये भीपढ़ें:उत्तराखंड में आज आए कोरोना के इतने मामले, नहीं हुई एक भी मौत

इस दौरान विधायक देशराज कर्णवाल, ऋषिकेश अनीता मंमगाई, संयुक्त निदेशक खेल बीपी भट्ट और जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार सुनील डोभाल समेत काफी संख्या में लोग स्वागत करने के लिए मौजूद रहे। गाजे-बाजे से साथ वंदना का स्वागत किया गया। यहां से वंदना का काफिला हरिद्वार के लिए रवाना हो गया। हरिद्वार पहुंचने पर चंद्राचार्य चौक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने वंदना को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कौशिक ने वंदना को शुभकामनाएं और बधाई दी।

वहीं बुधवार को दोपहर दो बजे वंदना कटारिया देहरादून स्थ्ति ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। यहां उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से 11 लाख की धनराशि का चेक भी सौंपा जाएगा।रोशनबाद गांव निवासी भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। तब से वंदना कटारिया के हरिद्वार पहुंचने का इंतजार हो रहा था।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here