देहरादून में भारी बारिश का असर, कल स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी

0

देहरादून: देहरादून में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के चलते कल स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है।

जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों में छुट्टी को लेकर आधिकारिक आदेश जारी हो गए है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए सतर्क रहें ।