गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत हुआ लांच…भर्ती घोटालों पर किया कटाक्ष, ‘नौछमी नरैणा’ जैसा दिखेगा असर…आप भी सुनें

0
344
Listen to this article

देहरादून: उत्तराखंड के लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी अपने गीत संगीत के लिए जाने जाते हैं। अपने संगीत के माध्यम से नेताओं पर भी जमकर निशाना साधते रहे है। गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का नया जनगीत आया है। शनिवार को यह गीत इंटरनेट प्लेटफार्म पर जारी किया गया जिसमें लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने जनसेवा का चोला ओढ़ने वाले नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया है। जनकवि नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत लोकतंत्र मां यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। एक वक्त था जब नरेंद्र सिंह नेगी के गीत नौछमी नारायण ने तत्कालीन सरकार तक गिरा दी थी, और अब उन्होंने सरकारी नौकरियों के नाम पर हो रहे खेल को अपने गीत के माध्यम से उजागर किया है। उनका नया गीत लोकतंत्र मा भ्रष्टाचार पर कटाक्ष करता है।

चलिए आपको गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत सुनाते हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here