उत्तराखंड से बड़ी खबर: BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर, दिया था ये बयान

0
227
Listen to this article

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। देहरादून की धारा चौकी में उत्तराखंड बीजपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर दी गई है। ये तहरीर वकील डीएस राणा की ओर से दी गई है। महेंद्र भट्ट के एक बयान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है जिसमें उन्होंने कहा था कि जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा उस घर को विश्वास की नजरों से नहीं देखा जा सकता है।

दरअसल हाल ही में अपने हल्दवानी दौरे पर महेंद्र भट्ट ने बयान दिया था कि जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा उस घर पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। महेंद्र भट्ट ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा था कि ऐसे घरों के फोटोज खींच कर उन्हें भेजें।

इस बयान के बाद हंगामा मचा था। कांग्रेस ने भी महेंद्र भट्ट के इस बयान पर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद महेंद्र भट्ट खुद भी सफाई देने पर उतर आए थे। उन्होंने कहा था कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। हालांकि अब उत्तरकाशी के पुरोला के एडवोकेट डीएस राणा ने महेंद्र भट्ट के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here