उत्तराखंड से बड़ी खबर : भारतीय सेना के कई जवान कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

0

देहरादून: एक बार फिर कोरोना अपना रूप दिखने लग गया है। एक के बाद एक कई मामले सामने आने लगे हैं। देहरादून में एफआरआई में 11 अधिकारी पॉजिटिव पाए गए थे। अब सेना की बटालियन में कई जवान कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर है। सभी जवानों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:ब्रेकिंग: TET का पेपर लीक, रद्द की गई परीक्षा, कई गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक देहरादून जिले की चकराता स्थित एक बटालियन में सेना के कई जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया गया कि तीन जवानों को एमएच में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जानकारी ले रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि संक्रमित जवान बाहर से लौटे हैं या ये मामले फ्लू क्लीनिक में आए हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोन नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है, जो भी व्यवस्थाएं और जरूरी कदम हैं, वह उठाए जाएंगे।