उत्तराखंड से बड़ी खबर : स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग ने बदला अपना ये फैसला…

0
414

देहरादून: राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा हैं। राज्य में कक्षा एक से पांचवीं तक संचालित हो रहे सभी सरकारी और निजी प्राथमिक स्कूल फिर से सिर्फ तीन घंटा संचालित होंगे।

ये भी पढें:उत्तराखंड: यहां बिना मास्क पहने घूमते मिले तो अब होगी ये कड़ी कार्यवाही

जी हां, शिक्षा विभाग ने एक दिन पहले स्कूलों को पूरे समय तक खोलने का आदेश जारी किया था। जिसको लेकर अधिकारियों पर सवाल उठ रहे थे। अब शिक्षा विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आदेश को वापस ले लिया है। आदेश के अनुसार अब कोरोना काल में जारी आदेश का पालन किया जाएगा। स्कूलों बच्चों की पढ़ाई तीन घंटे ही होगी। स्कूल में बाध्य करके नहीं बलाया जा सकेगा। वर्चुअल कक्षाएं भी संचालित होंगी।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आदेश जारी किया था कि स्कूलों का समय पूर्व निर्धारित समय के अनुसार किया जाएगा। स्कूलों को समय बदलने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, आदेश को बदल दिया गया है। इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों की खूब आलोचना हो रही थी। सरकार छवि को भी नुकसान पहुंच रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here