सृष्टि कंडारी मामले में तेज़ हुई कार्रवाई, CM धामी ने दिए CB-CID जांच के आदेश

0

देहरादून: देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर सृष्टि कंडारी मामले में निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की। इस दौरान उन्होंने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को प्रमुखता से उठाया।

मुख्यमंत्री धामी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और गृह सचिव को पूरे प्रकरण की जांच सीबी-सीआईडी को सौंपने के लिखित आदेश जारी कर दिए। सरकार के इस फैसले के बाद अब मामले की जांच विशेष एजेंसी द्वारा की जाएगी, जिससे पारदर्शिता के साथ सच्चाई सामने आने की उम्मीद बढ़ गई है।

राज्य सरकार के इस त्वरित कदम को न्याय की दिशा में अहम माना जा रहा है और लोगों में भी निष्पक्ष जांच को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।