उत्तराखंड में करवट बदल सकता है मौसम, इन जिलों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी

0
260
Listen to this article

देहरादून:  उत्तराखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है, वही एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम अपने तेवर दिखा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ भी गिर सकती है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड: ग्राम प्रधानों को दी जाएगी 10 हजार की प्रोत्साहन राशि

पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार गिरावट आने से ठंड भी बढ़ रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मैदानी क्षेत्रों में ओस और पहाड़ी क्षेत्रों में पाला बढ़ जाएगा। इससे एक बात तो साफ है कि तापमान में अब और तेजी से गिरावट आएगी।

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अगले पांच दिनों में ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ सकता है। विशेषकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के मैदानी इलाकों में कोहरे में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इससे सुबह और शाम के समय ठंडक में इजाफा हो सकता है। दिन के समय अभी मौसम सामान्य है, लेकिन अगले कुछ दिनों में दिन में भी ठंड में इजाफा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here