Video: ये क्या मजाक है…!

0
228
Listen to this article

पौड़ी: शनिवार को पौड़ी ग्रीष्म महोत्सव 2022 “मैं संवाद आर्ट ग्रुप” द्वारा और अननोन चक एवं अनूप गुसाईं के अनुवाद एवं निर्देशन से सजी रति परीक्षा ग्रह की साईं हास्य प्रस्तुति जिसमें पहली कहानी बंदरगाह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो मौत का खेल यानी कि पानी में डूब कर पैसा कमाता है या अपनी आजीविका चलाता है तथा इसी को करते-करते लेखक यानी दूसरे पात्र की भूलवश अपना जीवन समाप्त कर बैठता है और पानी में डूब जाता है।

दूसरी कहानी सर्जरी दांत निकलवाने आए चर्च के फादर तथा नौसिखिया डॉक्टर की नोकझोंक पर आधारित है। तीसरी कहानी बैंक मैनेजर एक कमजोर महिला अपने बकाया पैसे लेने बैंक जाती है तथा किस तरह से बैंक मैनेजर को तंग करती है।

कार्यक्रम का संचालन नरेश कनोडिया ने किया तथा मनोज दुर्वी, मोहित नौटियाल, पंकज नैथानी आदि कलाकार भी मौजूद रहे। आपको बता दे की प्रिज्म थिएटर सोसाइटी दिल्ली की शानदार प्रस्तुति खिड़की नामक नाटक की रही हैं। निर्देशक विकास बाहरी कलाकार सरना (बालिवुड एक्टर) एवं प्रियंका शर्मा वाग्धारा 2022 से सम्मानित एवं मंच व्यवस्था कमल रेक्सवाल नाटक के 50 से ज्यादा शो हो चुके हैं।

मुम्बई बंगलुरू, दिल्ली के साथ ही खिड़की नाटक एक ऐसे लेखक के बारे में जो सन्घर्ष कर रहा है मुफलिसी में है। लेकिन लिखने की जिद है कि सब झेल रहा है।उसके पडोस में एक लड़की रहने आती है और अब रोमांचक घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। लेखक जो जो सोचता है, लिखता है वो जिन्दगी में होने लगता है.. अब अगर वो लिखना छोडे या सोचना.. अब राहत नहीं है। दुनिया भर के ख्याल और लेखक के अन्दर चलता खिड़की से झांकता उसका मन इसी को दर्शाता है ये नाटक..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here