उत्तराखंड: महिला ने पुल से लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, मचा हड़कंप

0

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। एक महिला ने कर्णप्रयाग के पोखरी पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने जब यह नजारा देखा तो सभी दंग रह गए। स्थानीय लोगों ने इस बारे में कुछ खास बातें बताई।

ये भी पढ़ें:बारिश के बीच आपदा पीड़ितों से मिले CM धामी,आपदा प्रभावित क्षेत्र का कर रहे दौरा

लोगों का कहना है कि महिला काफी देर से पुल पर खड़ी थी। देखते ही देखते अचानक महिला पुल के किनारे बने गाडर पर खड़ी हो गई। इसके बाद तो मौके पर हड़कंप मच गया।आसपास के लोगों ने जैसे ही नजारा देखा तो वह महिला को पकड़ने के लिए दौड़ने लगे। लोग महिला को पकड़ पाते, इससे पहले ही महिला ने नदी में छलांग लगा दी।

अब तक महिला के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। शिनाख्त होने पर ही महिला का असल पता चलेगा। पुल से कूदने की वजह क्या रही इसका भी पता लगाया जा रहा है।