उत्तराखंड सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल यात्री की मौत, शव के टुकड़े बिखरे

0

काशीपुर: काशीपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने राहगीर को बुरी तरह से रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और शव क्षत विक्षत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

शुक्रवार सुबह चार से पांच बजे के बीच काशीपुर हाईवे पर एक व्यक्ति पैदल ही कहीं जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालत यह थी कि शव क्षत विक्षत हो चुका था। यह देख किसी ने सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर एसआइ चंदन बिष्ट, एएसआइ नवीन जोशी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने एकत्र लोगों से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।