उत्तराखंड: यहां छात्र ने पिता की लाईसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, हालात गंभीर

0

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोमवार को 10वीं में पढ़ने वाले छात्र ने खुद को पिता की लाईसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। परिजनों ने घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक छात्र दोपहर में स्कूल से आया था और खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। तभी अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनते ही परिजन उसके पास पहुंचे। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। फिलहाल छात्र ने खुद को गोली क्यों मारी इस बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here