उत्तराखंड ब्रेकिंग: 15 नवंबर को होगी इगास की छुट्टी, पढें मान्यता

0

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 नवंबर इगास पर राजकीय अवकाश की घोषणा की है। राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सांसद अनिल बलूनी ने इगास पर छुट्टी घोषित करने पर मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है। बलूनी पिछले कुछ वर्षों से गांवों में जाकर इगास (बूढ़ी दिवाली) मनाने की मुहिम चला रहे हैं।

ये भी पढ़ें:उत्तराखंड: खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की दर्दनाक मौत

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मित्रों मैं इगास (बुड़ दिवाली) पर अपने गांव जाकर उत्सव मनाने वाला हूं। आप सबसे आग्रह है कि आप भी अपने गांव जाकर इगास बूढ़ी दिवाली मनाएं।’ मुख्यमंत्री इगास (बूढ़ी दिवाली) पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। उस दिन रविवार है। हालांकि सोमवार एक बजे तक इगास पर्व मनाया जाएगा।

यह है मान्यता

दिवाली के 11 दिन बाद पहाड़ में एक ओर दिवाली मनाई जाती है, जिसे इगास कहा जाता है। इस दिन सुबह मीठे पकवान बनाए जाते हैं और शाम को भैलो जलाकर देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। पूजा-अर्चना के बाद ढोल-दमाऊं की थाप पर भैलो (भीमल या चीड़ की लकड़ी का गट्ठर) जलाकर घुमाया जाता है और नृत्य किया जाता है। मान्यता है कि भगवान राम के लकां विजय कर अयोध्या पहुंचने की सूचना पहाड़ में 11 दिन बाद मिली थी। इसीलिए दिवाली के 11 दिन बाद इगास (बूढ़ी दिवाली) मनाया जाता है।

इन्हें आना पड़ेगा

बैंक कर्मचारी /कोषागार और उप कोषागारों को पड़ेगा आना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here