उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बंशीपुर के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दुर्घटना में लंबरपुर बरोटीवाला निवासी (20 साल) के वेदांश वेदांश, आसन पुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20) और हरबर्टपुर के विवेक विहार निवासी (17 साल) के रमनदीप की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों का उपचार चल रहा हैं।
खबरों की माने तो रविवार रात को दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की सामने से टक्कर की जानकारी मिली। घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो पांच लोग घायल थे। जिसके बाद एंबुलेंस बुलाकर सभी को हरबर्टपुर में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर वेदांश और धोनी कश्यप की मौत हो गई। बचे तीन युवकों को धूलकोट के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। जहां रमनदीप की भी मौत हो गई। विवेक और अंकित गंभीर हालत में है और उनका उपचार चल रहा हैं।