इस साल दो हफ्तों के बीच सूर्य और चंद्र ग्रहण… इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

0
63

साल 2024 के फरवरी महीने की शुरुआत हो गई है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लग रहा है। वहीं पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा यानि 15 दिन के अंदर 2 ग्रहण देखने को मिलेगा। ग्रहण के प्रभाव के चलते राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव दोनों देखने को मिलता है।

अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि साल 2024 का दूसरा माह शुरू हो गया है। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को है तो वहीं पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा। हालांकि ये दोनों ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसीलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

ज्योतिष गणना में ग्रहण लगने की घटना को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातक पर भी देखने को मिलता है। किसी पर सकारात्मक तो किसी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है लेकिन साल 2024 के पहले ग्रहण लगने से पांच राशि के जातकों की किस्मत खुलने वाली है।

मेष राशि: मेष राशि की जातकों के को पहले सूर्य और चंद्र ग्रहण लगने से हर चीज में फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, वैवाहिक जीवन सुख में रहेगा, नौकरी और बिजनेस में तरक्की होगी, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखमय रहेगा, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे, नौकरी और व्यापार में बढ़ोतरी की योग बनने की संभावना है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण काफी अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, विदेश यात्रा का योग बन सकता हैं।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण का भी शुभ साबित होगा। बिजनेस में मुनाफा होगा, निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय बहुत अच्छा साबित होगा, परिवार में शुभ समाचार मिलेंगे, नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे, हर काम में सफलता मिलेगी।

धनु राशि: धनु राशि की जातकों के लिए सूर्य और चंद्र ग्रहण लगने से पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, मान-सम्मान में इजाफा होगा, नए काम शुरू होंगे, निवेश में भी अच्छा लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here