शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, अब यहां कर सकेंगे मां गंगा के दर्शन

0
462
Listen to this article

उत्तरकाशी : विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पर्व पर शुक्रवार दोपहर 11.45 बजे पर बंद किए गए। जिसके बाद गंगा की डोली मां गंगा के जयकारों के साथ मुखवा के लिए रवाना हुई। कपाट बंद होने से अब देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:लोग पूछते थे कि केदार का फिर से निर्माण हो सकेगा… आज वो सपना पूरा हुआ : पीएम मोदी

वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के अवसर पर 6 नवंबर को दोपहर 12.15 बजे बंद होंगे। यमुना की डोली लेने के लिए खरशाली गाँव से शनि महाराज की डोली 6 नवंबर की सुबह यमुनोत्री पहुंचेगी। आपको बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट छह नवंबर को बंद होंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के अवसर पर को ठीक 12:30 बजे विधिवत पूजा अर्चना के साथ देश विदेश के आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ को बंद किए जाएंगे।जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को बंद होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here