दुखद: नहीं रहे परिवहन मंत्री चन्दन राम दास

0
173
Listen to this article

बागेश्वर: उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। परिवहन मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक परिवहन मंत्री बागेश्वर गए हुए थे। जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका निधन हो गया। बगेश्वर की जिलाधिकारी और परिवहन निगम के पीआरओ ने इस बात की पुष्टि की है।

उत्तराखंड के परिवहन मंत्री लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले साल भी वो गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के बाद वो स्वस्थ हो गए थे।

आपको बता दें कि परिवहन मंत्री चंदन राम दास को कद्दावर जनप्रतिनिधि के साथ ही संगठन में बेहतर तालमेल के लिए जाना जाता था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1980 से हुई। 1997 में वो नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने। इससे पहले वो एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी में बीए प्रथम वर्ष में निर्विरोध संयुक्त सचिव बने।

1980 से राजनीति जीवन की शुरूआत करने के बाद उन्होंने 2006 में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की प्रेरणा पर भाजपा ज्वॉइन की थी। इसके बाद वो 2007, 2012 और 2017 में लगातार तीन बार विधायक चुने गए थे। तीसरी बार वह 15 हजार वोट के अंतर से जीते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here