देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर है जिसमें शासन में आधी रात को बड़े स्तर पर तबादले किये गए हैं। कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर शासन ने किए हैं । शासन ने 43 आईएएस पीसीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं तबादलों का कारण शासन स्तर पर लगातार कार्यों की समीक्षा को देखकर शासन ने ये बड़ा फेरबदल किया है । गौरतलब है मुख्यमंत्री बनने के बाद ही पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले चीफ सेक्रेटरी को बदलने के बाद पहले भी शासन और जिलों में बड़ा फेरबदल किया था जिसके बाद आज आधी रात को एक बार फिर से फेरबदल किया गया है।
नितेश कुमार झा से निदेशक पंचायती राज हटाया गया तो राधिका झा को निवेश आयुक्त नई दिल्ली बनाया गया।
एसए मुरुगेशन को सचिव ग्रामीण विकास बनाया गया है।
हरीश चंद्र सेमवाल से निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना लिया गया।
विनोद कुमार सुमन से निदेशक शहरी विकास लिया गया
विजय कुमार यादव से निदेशक कौशल विकास प्रशिक्षण लिया गया वापस।
आशीष कुमार श्रीवास्तव को अपर सचिव नियोजन बनाया गया है।
नितिन सिंह भदौरिया को अपर सचिव पंचायती राज बनाया गया
उदय राज से अपर सचिव पेयजल तथा निदेशक सजल लिया गया।
प्रशांत कुमार आर्य से अपर सचिव श्रम महिला सशक्तिकरण व बाल विकास की जिम्मेदारी वापस ली गई है। मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी बनाया गया।
झरना कमठान से अपर सचिव तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी वापस ली गईं।
मायावती ढकरियाल को अपर सचिव ग्रामीण निर्माण विभाग प्रभार दिया।
ललित मोहन रयाल को निदेशक शहरी विकास बनाया गया।
संजय कुमार को श्रम आयुक्त हल्द्वानी बनाया गया।
मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव पेयजल बनाया गया है।
रुचि तिवारी को निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना की जिम्मेदारी दी गई।
विनोद गिरी गोस्वामी को निदेशक कौशल विकास प्रशिक्षण हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है। तो प्रकाश चंद को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।
देखें पूरी लिस्ट…
[…] एक्शन मूड में धामी सरकार, अधिकारियों क… मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले सात सालों में केन्द्र सरकार से उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में मदद मिली है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का एजेण्डा रहा है। इस माह केन्द्र से राज्य को काविड की 17 लाख वैक्सीन मिली। अगले माह से और अधिक वैक्सीन केन्द्र से मिलेंगी। […]