हरिद्वार हाईवे पर हादसा: बस-ट्रॉली की भिड़ंत, महिलाओं समेत कई घायल

0

हरिद्वार: हरिद्वार से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। हरियाणा रोडवेज की बस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है ट्रॉली में करीब एक दर्जन महिलाएं सवार थी। सभी महिलाएं घायल बताई जा रही है।

हादसा रविवार सुबह का है। जहां मंगलौर कोतवाली के ठीक सामने हरियाणा रोडवेज की बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है ट्रॉली में करीब एक दर्जन महिलाएं सवार थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में घायल महिलाओं को उपचार के लिए एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। फिलहाल अस्पताल में महिलाओं का इलाज चल रहा है।