MBBS डॉक्टर ने खाया गाय का गोबर, वीडियो वायरल

0
750
Listen to this article

सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो हरियाणा के करनाल का 4-5 दिन पुराना बताया जा रहा है। साथ ही यूजर्स इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। वीडियो देखने में काफी अजीब है लेकिन इस वीडियो पर यकीन करना मुश्किल है। दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक डॉक्टर गाय का गोबर खाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में डॉक्टर कह रहा है कि गाय के गोबर का एक चम्मच खाने से तन और मन बिल्कुल पवित्र हो जाता है। वहीं डॉक्टर कह रहा है कि भारत का राष्ट्र पशु गाय ही होनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हरियाणा के करनाल जिले का है। इस वीडियो में गाय का गोबर खाने वाले डॉक्टर का नाम मनोज मित्तल बताया जा रहा है। डॉक्टर मनोज मित्तल एक बाल रोग विशेषज्ञ है, लेकिन उनकी आयुर्वेद में पहले से काफी रुचि है। इस वायरल वीडियो में वो कह रहे है कि भारत का राष्ट्र पशु तो गाय माता होनी चाहिए क्योंकि भारत का राष्ट्र पशु हिंसक नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:3 काले कानून किसानों का गला घोंट रहे थे, ये किसान भाइयों की संघर्ष की जीत: हरीश रावत

वायरल वीडियो में वो कहते हैं कि मेरी मां एकादशी के व्रत पर हमेशा गाय का गोबर खाती थी। फिर अचानक एक टुकड़ा गाय का गोबर खाते हुए कहते हैं कि अगर हम गाय का एक चम्मच गोबर खाते हैं तो हमारा तन मन पवित्र हो जाता है। डॉक्टर मित्तल का कहना है कि यदि महिलाएं गाय का गोबर खाती हैं तो उन्हें नॉर्मल डिलीवरी होगी और उन्हें फिर सिजेरियन की आवश्यक्ता ही नहीं पड़ेगी। वहीं लोग इस वीडियो को देखकर तरह तरह के रिएक्शन दें रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here