चमोली: ऑनलाइन गतिविधियां कभी-कभी कुछ चौकाने वाले मामले हमारे सामने लेकर आती हैं। फेसबुक पर हुए प्यार की कहानियां तो सभी ने सुनी होगी लेकिन इस बार पबजी खेलने के दौरान युवती को एक लड़के से प्यार हो गया। युवती हिमाचल की निवासी है और युवक उत्तराखंड के चमोली जिले का निवासी है। युवती घर से कुछ जेवर और नगद लेकर फरार हुई। चौकाने वाली बात ये सामने आई है कि दोनों शादी करने कोर्ट पहुंचे थे लेकिन लड़का नाबालिग निकला। हिमाचल पुलिस ने लड़की को ग्वालदम से बरामद कर लिया है।
ये भी पढें:Big Breaking:लोक सेवा आयोग ने इन 190 पदों के लिए मांगे आवेदन, पढ़ें पूरी खबर
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश की रहने वाली युवती को चमोली जिले के ग्वालदम के रहने वाले लड़के से प्यार हो गया। युवक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। दोनों का प्यार पबजी खेलने के दौरान परवान चढ़ा और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। लड़की अपने घर से भाग निकली। उसने नकदी और जेवर भी चोरी किए। उसके साथ उसकी बहन भी थी। परिजनों ने कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाने में दोनों लड़कियों को गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई। पुलिस ने खोज शुरू करने के लिए नंबर को ट्रेस किया और लोकेशन उत्तराखंड के चमोली जिले के ग्वालदम में मिली। पुलिस ने दोनों को नेपाली महिला के घर से ही बरामद किया।
इस बीच ये जानकारी भी सामने आई है कि दोनों शादी करने के लिए थराली कोर्ट परिसर में भी पहुंचे थे लेकिन लड़का नाबालिग निकाला और शादी नहीं हो पाई। हिमाचल पुलिस ने वापस लौटकर दोनों को कांगड़ा लेजाकर उपजिलाधिकारी के सामने पेश करेगी।
[…] […]