देहरादून: उत्तराखंड मे आज भी मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने चार अगस्त तक अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान में उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज गुरुवार यानी 30 जुलाई को मौसस विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तो वहीं बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी है।
30 जुलाई के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तीव्र से अति तीव्र बारिश का दौर चलेगा। ऐसे में इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम
इसके अलावा उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल जिलों में भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया। यहां पर कहीं-कहीं जगहों पर गर्जन और तेज बारिश के आसार है। मैदानी इलाकों की बात करें तो हरिद्वार और उधम सिंह नगर में बिजली गरजेगी। हल्की बारिश भी हो सकती है।
तो वहीं 21 जुलाई, 1, 2, 3 और 4 अगस्त को भी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने चार अगस्त तक कई जगहों पर ऑरेंज और कई जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया। 3 अगस्त और मंगलवार, 4 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।




