भक्तों के लिए खुला लोकपाल लक्ष्मण मंदिर, गूंजे जयकारे

0

चमोली: हिंदुओं के आस्था का केंद्र लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ कपाट को ठीक 11:15 पर खोल दिए थे।

शेषनाग के अवतार एवं लोकपाल घाटी के आराध्य देव भगवान लक्ष्मण को समर्पित यह प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। कपाट खुलने के साथ ही अब श्रद्धालु आगामी लगभग चार माह तक भगवान लक्ष्मण के दिव्य दर्शन कर सकेंगे।

समुद्रतल से लगभग 15,225 फीट की ऊंचाई पर दंडी पुष्कर्णी सरोवर के समीप स्थित यह पवित्र धाम प्राकृतिक सौंदर्य, अध्यात्म और हिमालयी संस्कृति का अद्भुत संगम माना जाता है। श्रद्धालुओं में कपाट खुलने को लेकर भारी उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।