उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का यलो अलर्ट, इस दिन फिर करवट बदलेगा मौसम

0

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम करवट बदलता ही रहता है। नौ सितंबर से एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को कुछ स्थानों और दोपहर बाद देहरादून समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं तीव्र बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों व दून समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार पड़ने की संभावना है। गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है।