67 साल में पहली बार नहाया ‘दुनिया का सबसे गंदा आदमी’, लेकिन नहाने के बाद…!

0
198
Listen to this article

ईरान के आमू हाजी को दुनिया का सबसे गंदा आदमी माना जाता था। उन्होंने 67 साल से अपने शरीर पर पानी की एक बूंद तक नहीं डाली थी क्योंकि उन्हें पानी से डर लगता था। बताया जा रहा है कि नहाना तो दूर की बात उन्होंने अपने शरीर पर पिछले 67 सालों से पानी तक नहीं डाला है। अमो हाजी को इस कारण दुनिया का सबसे गंदा इंसान भी कहा जाता है।

आमू हाजी का मानना था कि अगर वह नहाएंगे तो बीमार पड़ जाएंगे। अपनी मौत के बारे आमू हाजी की भविष्यवाणी को कुछ हद तक सही माना जा सकता है क्योंकि पहले स्नान के बाद ही उनकी मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईरान के रहने वाले आमू हाजी की मौत हो गई है। इस वक्त उनकी उम्र 94 साल थी। दुनिया के सबसे गंदे आदमी के नाम का वर्ल्ड रिकॉर्ड आमू हाजी के नाम दर्ज था। करीब आधी सदी से ज्यादा आमू हाजी ने पानी को हाथ तक नहीं लगाया था और न ही उन्हें अपनी साफ-सफाई का कोई ध्यान था। कभी न नहाने के पीछे आमू हाजी का डर था कि अगर उन्होंने गलती से नहा लिया तो वह बीमार पड़ जाएंगे। शायद वह इस बारे में सही थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ महीने पहले गांव वालों ने उन्हें जबरदस्ती पकड़ कर और बाथरूम में ले जाकर नहला दिया था, जिसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. अब 67 साल में पहली बार नहाने के बाद उनकी तबीयत ऐसी गंभीर स्थिति में पहुंच गई कि रविवार को दिनों उनकी मौत ही हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here