उत्तराखंड: स्कूटी को उड़ा ले गई ट्रेन, फिर जो हुआ वो आश्चर्यजनक

0

देहरादून:  आज देहरादून के मोहकमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मोहकमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक स्कूटी ट्रेन की चपेट में आ गई गनीमत रही की स्कूटी सवार सुरक्षित है। घटना की सूचना पाकर देहरादून स्टेशन से रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इंजन को ठीक करने में ट्रेन के स्टाफ की मदद की। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप की स्थिति रही।

ये भी पढ़ें:पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, बच्चे सहित तीन की मौत

कई यात्री बीच में ही उतरकर अन्य वाहनों से अपने गंतव्य तक पहुंचे। जबकि कुछ यात्री करीब एक घंटे की देरी से ट्रेन के साथ ही स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे से अधिक की देरी से स्टेशन पहुंची। रेलवे प्रोटक्शन फोर्स के अधिकारी स्कूटी के नंबर के आधार पर स्कूटी सवार का पता कर रहे हैं। इसके आधार पर रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।