उत्तराखंड : दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव, गिरफ्तार

0

देहरादून: लव जिहाद के मामले अक्सर चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून में भी सामने आया है। इस मामले में दूसरे समुदाय के युवक ने पहले लड़की को अपने जाल में फंसाया। उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देता रहा और उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ डालनवाला कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

डालनवाला कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर एनके भट्ट के अनुसार युवती ने शनिवार को मामले की शिकायत की थी। उसने बताया कि आरोपित अरमान उर्फ आर्या को वह काफी समय से जानती है। दोनों एक ही क्षेत्र में रहते हैं। शुरुआत में उनके बीच फोन पर बातचीत होती थी। युवती ने शनिवार को मामले की शिकायत की थी। उसने बताया कि आरोपित अरमान उर्फ आर्या को वह काफी समय से जानती है। अरमान ने उसे होटल में बात करने के बहाने बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।