उत्तराखंड: पारस का सेना में जाने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ते हुए चली गई जान

0
107

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। सेना की तैयारी कर रहे एक युवक की शुकवार को मैदान में व्यायाम करने के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दौड़ते समय उसकी हार्ट अटैक आने से मौत हुई है।

मृतक 18 वर्षीय पारस कसन्याल कासनी गांव निवासी था और सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। पारस नियमित अपने गांव कासनी से पांच किमी दौड़कर देव सिंह मैदान में आकर व्यायाम करता था। शुक्रवार को भी उसने यहां व्यायाम किया मगर अचानक नीचे गिर पड़ा। स्थानीय लोग उसे देखते ही अस्पताल में लेकर गया। मगर चिकित्सकों की लाख कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल के डॉक्टर अमन आलम ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजन बेहाल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here