उत्तराखंड: पत्‍नी से हुई अनबन, गुस्‍साए पति ने उतार दिया मौत के घाट

0

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से सटा अमसारी गांव शनिवार को गोली कांड से दहल गया। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मारी दी, महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया कि दोनों की किसी बात को लेकर अनबन हो रही थी। इसी बीच गुस्‍साए पति ने पत्‍नी पर फायर कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आगे की कार्यवाही जारी है।