उत्तराखंड: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र… रोजगार को बढ़ावा देने के लिए किया जायेगा ये काम

0
228

देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ‘‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’’ (उत्तराखंड के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र) जारी कर दिया है। बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा देहरादून से वर्चुअल माध्यम से घोषणा पत्र जारी किया घोषणा पत्र में महिलाओं को प्राथमिकता दी गयी है।

ये भी पढें:उत्तराखंड मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

कांग्रेस ने उत्तराखंड की जनता से घोषणा पत्र में किए ये वादे…

  • गैस सिलेंडर की कीमत 500 से ऊपर नहीं होगी।
    पर्यटन को बढ़ावा दिया जायेगा। पर्यटन पुलिस की भर्ती होगी और इसके माध्यम से रोजगार बढ़ाए जाएंगे।
  • 40% सरकारी रोजगार महिलाओं को दिए जाएंगे। 40% पुलिस में महिलाओं की भर्ती होगी।
  • 04 लाख युवाओं को रोज़गार से जोड़ा जाएगा।
  • सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी।
  • आशा आंगनबाड़ी महिलाओं का डेढ़ गुना मानदेय बढ़ाया जाएगा।
  • कमजोर परिवारों के मदद के लिए 40 हजार रुपए सालाना दिए जाएंगे।
  • गांव गांव को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जाएगा। पहाड़ी इलाकों में मेडिकल सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी।
  • सरकार बनने के पहले वर्ष 200 unit तक बिजली मुफ्त दी जाएगी, इसके पश्चात चरणबद्ध तरीके से यह छूट बढ़ाई जायेगी।
  • स्नातकोत्तर छात्रों को मिलेंगे 5 लाख रूपये के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, सरकारी नौकरी में लगी रोक को तत्काल हटाया जाएगा और वर्तमान में 57 हजार रिक्त पद है जिनको पहले साल में भरा जायेगा।
  • राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जायेगा।
  • पुलिस विभाग में रिक्त पदों को तत्काल भरा जायेगा,
  • जिसमें 40 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
  • अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
  • प्रदेश में समुचित शिक्षा ढांचा विकसित करने के लिए शिक्षा बजट में वृद्धि की जाएगी।
  • शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली राशि दोगुनी की जाएगी, साथ ही प्रत्येक शहीद परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
  • राज्य पुलिस कर्मियों को 4600 रूपये का ग्रेडपे दिया जाएगा।
  • भूस्खलन को एक उद्योग और व्यापार के रूप में मानता और मरने सम्मान प्राप्त हो अवैध खनन को बंद किया जाए 2017 की नीति को और अधिक बेहतर बनाकर हमराज समय वृद्धि करेंगे।
  • 3d मॉडल पर काम होंगे जो प्रोड्यूस प्रोसेस और पार्टनर पर आधारित होंगे।
  • ग्राम उद्यमिता के माध्यम से शुक्ष्म एवं लघु लोगों को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • राज्य की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।
    चीनी हमने मिलो का आधुनिकीकरण किया जाएगा और गन्ना किसानो के बकाया भुगतान की प्रक्रिया में सुधार किया जाएगा जिसे की गन्ना भुगतान समय से किया जा सके।
  • किसान आंदोलन के दौरान जिन किसानों पर राजनीतिक द्वेष के मुकदमे लगाए गए थे वह सभी वापस लेंगे।
  • हमको भरने के लिए अगले 5 साल में निर्यात को 3 गुना तक बढ़ाने के लक्ष्य के साथ राज्य के दोनों प्रमुख हवाई अड्डों में निर्यातकों की सुविधा के लिए कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे।
  • क्या सिंगल विंडो सिस्टम से उसका रिव्यू किया जाएगा तथा इसे और प्रभावी बनाया जाएगा।
  • साहित्य और रंगमंच विधाओं के प्रोत्साहन के लिए उत्तराखंड साहित्य अकादमी फिल्म अकादमी और उत्तराखंड रंग कला अकादमी की स्थापना की जाएगी।
  • मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा सभी वृद्धजनों को पेंशन दी जाएगी।
  • बद्री गाय का संरक्षण कर दुग्ध उत्पादन को बढ़ाया जाएगा और गाय गंगा योजना फिर से शुरू कर आवारा पशुओं के बद्री गाय का संरक्षण कर दुग्ध उत्पादन को बढ़ाया जाएगा और गाय गंगा योजना फिर से शुरू कर आवारा पशुओं के लिए बाड़ो का निर्माण किया जाएगा।

घोषणापत्र जारी करने के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ”कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के लोगों के लिए रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और आय की सुरक्षा की व्यवस्था और महंगाई से राहत दिलाने की प्रतिज्ञा लेती है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here