उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के काफिले हमला, यहां दबंगों ने किया घेराव

0
162
Listen to this article

अल्मोड़ा: सोमेश्वर की विधायक व उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ देर रात कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। उस दौरान रेखा आर्य एक विवाह समारोह से लौट रही थी। उनके सुरक्षा अधिकारी ने राजस्व पुलिस में यह शिकायत दर्ज कराई है। राजस्व पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:बीजेपी कांग्रेस को कई मौके दिए एक मौका AAP को दो सबको भूल जाओगे: केजरीवाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिपोर्ट में 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। घटनाक्रम अल्मोड़ा के सोमेश्वर विस क्षेत्र के पत्थरकोट का बताया जा रहा है। उस वक़्त कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक विवाह समारोह से वापस लौट रही थीं, तभी 10 से 12 लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। शिकायत के अनुसार उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर कैबिनेट मंत्री का रास्ता रोका गया।

आरोप लगाया गया है कि इस दौरान लोगों ने कैबिनेट मंत्री के साथ अभद्रता और गाली गलौज भी की। साथ ही मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ मौजूद लोगों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई है। राजस्व उपनिरीक्षक कृष्णा सिंह स्यालकोटी के अनुसार तहरीर के आधार पर मारने की धमकी, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद कैबिनेट मंत्री के सुरक्षा अधिकारी की ओर से राजस्व पुलिस में इस मामले को लेकर के एक मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक गाली-गलौज और अभद्रता करने वाले लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here