उत्तराखंड: इस वजह से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
318

हल्द्वानी: हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आई है। यहां लालकुआं थाना क्षेत्र के वॉर्ड नंबर 6 में 45 साल के एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक विनोद तिवारी के एक बेटा और एक बेटी है। विनोद तिवारी की पत्नी भी स्कूल में टीचर है। गुरुवार को विनोद तिवारी घर पर अकेले थे, तभी उसने फांसी लगा ली परिजनों की मामले की जानकारी तब मिली, जब वे स्कूल के घर पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। विनोद तिवारी का शव पंखे के कुंडे से लटका हुआ था।

ये भी पढ़ें:इस दिन लगेगा साल का सबसे बड़ा और आखिरी चंद्र ग्रहण

परिजन आनन-फानन में विनोद को लेकर सुशीला तिवारी हॉस्पिल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनोद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।अभी तक किसी के तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि मृतक के ऊपर काफी कर्ज हो गया था, जिसके चलते वह परेशान चल रहा था। बैंक के कर्ज के साथ-साथ कुछ निजी लोगों का भी कर्ज की देनदारी थी। विनोद के ऊपर कर्ज वाले रकम को लेकर दबाव बना रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here