उत्तराखंड: छात्र आत्महत्या मामले में आया एक नया मोड़, सांसद अजय टम्टा के PRO समेत चार लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

1
317
Listen to this article

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना परिसर के छात्र की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक छात्र का सुसाइड नोट मिलने पर उसकी बहन ने सगे रिश्तेदारों समेत अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा के निजी सचिव समेत चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। तहरीर में निजी सचिव उसकी पत्नी और चारों के खिलाफ आरोप लगने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने जा रहे हक-हकूकधारियों को पुलिस ने रोका, धक्का-मुक्की

दरअसल देवली गांव (हवालबाग ब्लॉक) के घुराड़ी तोक निवासी सोबन सिंह जीना परिसर का छात्र तरुण दुर्गापाल (23) पुत्र हेम चंद्र दुर्गापाल ने बीती शक्रवार की देर रात फंदे पर झूलता मिला। मृतक के स्वजन हल्द्वानी में रहते हैं। आत्मघाती कदम उठाने से पहले तरुण सुसाइड नोट लिख गया था। इसमें उसने अपनी बहन को वाट्सएप भी किया था। इसमें तरुण ने सांसद के पीआरओ पंकज जोशी पुत्र उर्वादत्त व अन्य को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था।

इधर रविवार को मृतक तरुण की बहन स्नेहा दुर्गापाल ने घुराड़ी निवासी पंकज जोशी पुत्र उर्वादत्त जोशी, उसकी पत्नी कविता जोशी व बुआ आदि के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। स्नेहा का आरोप है कि उसके भाई को इन्हीं लोगों ने आत्महत्या के लिए विवश किया। वहीं स्नेहा दुर्गापाल का कहना था कि दो सितंबर को पंकज शराब पीकर हल्द्वानी में उनके घर भी आया और गाली-गलौज करने लगा। वह घुराड़ी, लोधिया और हल्द्वानी की संपत्ति को अपने नाम करने को कहने लगा। मना करने पर उसने धमकी दी की तरुण को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। रात में करीब दो बजे तक उसने हंगामा काटा, तीन सितंबर को भी सुबह 10 बजे घर आकर धमकी दे रहा था।

बहन का आरोप है कि बीते साल 15 नंवबर से वह भाई तरुण को प्रताड़ित कर रहा था। मामले में कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि तरुण की बहन ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जमीनी विवाद में मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। बहन की तहरीर पर चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here