हरिद्वार: हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान गाजियाबाद से आए दो श्रद्धालु लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक गंगा में स्नान करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
घटना उत्तरी हरिद्वार में दूधिया बंद इलाके की है।गाजियाबाद से कुछ श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए हुए थे। रविवार सुबह दूधिया बंद क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान दो श्रद्धालु डूब कर लापता हो गए।
उनकी पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी और सचिन त्यागी निवासी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि जल पुलिस के गोताखोर दोनों यात्रियों की तलाश कर रहे हैं।




