रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर ढेला गांव में गुरुवार सुबह पांच बजे के करीब पानी के तेज बहाव में एक अर्टिगा कार बह गई है। इसमें 10 लोग सवार थे। कार सवार पंजाब के पटियाला की बताई जा रही है।
हादसे में 9 लोग मारे गए हैं। इनमें से 6 युवती व तीन युवक हैं। साथ ही एक युवती को बचा लिया गया है, जिसे रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती बदहवास है वह कुछ भी बता पाने की हालत में नहीं है। इसलिए मामले के बारे में पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है।
भारी जल प्रवाह के बीच रामनगर की ढेला नदी में एक कार के बह जाने से कार सवारों की मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 8, 2022
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
बताया जा रहा कि ढेला गांव के रिसार्ट में पंजाब के पटिलाया से आए 3 युवक व 7 स्थानीय युवतियां रुके थे। अस्पताल में भर्ती युवती का नाम नाजिमा पत्नी कान्हे आलम निवासी कार्बेट है। शुक्रवार सुबह पांच बजे सभी लोग रिसार्ट से रामनगर के लिए वापस आ रहे थे। गुरुवार रात को हुई बारिश का पानी सुबह सड़क पर आया था। बहाव का अंदाजा न होने के नाते कार चालक ने वाहन पानी में उतार दिया।
इस दौरान कार समेत सभी सवार बह गए। स्थानीय लोगों के देखने पर हो हल्ला मचा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों व पुलिस की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। इसमें से कुल 9 लोगों की मौत हाे गई। इनमें से 6 युवतियां हैं व 3 युवक हैं। युवक पंजाब के पटियाला के बताए जा रहे साथ ही 6 युवतियां स्थानीय हैं। एकमात्र बची युवती नाजिमा अस्पताल में भर्ती है।
जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां सामान्य सी रोड है। रात में हुई बारिश से जंगल से आया पानी बह रहा है। स्थानीय भाषा में इसे रपटा कहते हैं। रपटे में पानी का वेग काफी तेज होता है। इसे बाहर से आए पर्यटक भांप नहीं पाते और हादसे का शिकार हो जाते हैं।
#WATCH Uttarakhand | 9 died, 1 girl rescued alive and about 5 trapped after a car washed away in Dhela river of Ramanagar amid heavy flow of water induced by rains early this morning, confirms Anand Bharan, DIG, Kumaon Range pic.twitter.com/Dxd27Di5mv
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 8, 2022