सर्दियों में हरी मटर खाने के हैं कई फायदे…आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

0
96

सर्दियों के मौसम में कई तरह की सब्जी मिलती है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इन्हीं में से एक है हरी मटर। इससे कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपी बनाई जाती है। हरी मटर की सब्जी, पराठा आदि स्वाद से भरपूर होते हैं। सर्दियों में लोग हरी मटर काफी खाते हैं। क्या आप जानते हैं हरी मटर के सेहत के लिए होने वाले फायदे। आइये जानते हैं इसे खाने से होने वाले फायदे।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए हरी मटर काफी फायदेमंद होती है। इसका जीआई कम होता है जो शुगर को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

हरी मटर पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें विटामिन-सी, मैग्नीशियम , पोटेशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। मटर में घुलनशील फाइबर भी पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य करता है इससे दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद

हरी मटर फाइबर से भरपूर होती है, जो आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचाती हैं। अगर आप सर्दियों में रोजाना हरी मटर खाते हैं तो आपकी आंतो में गुड बैक्टीरिया का विकास होता है। जिससे सूजन और पेट की अन्य समस्याओं से बच सकते हैं।

वजन कम करने में सहायक

सर्दियों में हरी मटर का सेवन कर वजन कम किया जा सकता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा हरी मटर में आयरन, फोलेट, विटामिन ए, फॉस्फोरस भी पाया जाता है मांसपेशियों की ताकत को बढ़ावा देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here