उत्तराखंड की वादियों में तीसरी सालगिरह को खास बनाने पहुंचे रणवीर और दीपिका

0
280
Listen to this article

हल्द्वानी:  बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अल्मोड़ा के बिनसर पहुंचे है। बॉलीवुड की इस प्रसिद्ध जोड़ी ने रविवार को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह बिनसर में ही मनाई।

ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: सिलेंडर फटने से पिता और 2 साल के बेटे की मौत, मां बेसुध

शनिवार को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई से सीधे हेलीकॉप्टर से डीनापानी स्थित हेलीपैड पर उतरे। हेलीपैड उतारने की अनुमति जिला प्रशासन से ली गई थी। यहां से वे दोनों कार से सीधे बिनसर स्थित मैरी बटन रिजार्ट में पहुंचे। वह यहां एक रिजार्ट में ठहरे हैं।

बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका कॉटेज से बाहर कम ही निकल रहे हैं। हालांकि रिजार्ट के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने सालगिरह मनाने के लिए कोई केक या अन्य सामग्री नहीं मंगाई है। ये जोड़ी मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे मुंबई लौट जाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here