यात्रीगण कृपया ध्यान दे…उत्तराखंड जाने वाली ट्रेनों के समय में हुआ बड़ा बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट

0

देहरादून: उत्तराखंडवासियों के लिए बड़ी खबर है। जंगली जानवरों और खासकर हाथियों के चलते उत्तराखंड आने जाने वाली कई ट्रेनों का समय बदल गया है। इसके अलावा रेलवे ने अब उत्तराखंड के जंगलों से निकलने वाली कई ट्रेनों की स्पीड भी कम कर दी है।

ये भी पढ़ें:बड़ी खबर: IPL में सट्टा लगवा रहा सट्टेबाज देहरादून से गिरफ्तार

आपको बता दें कि ट्रेनों का बदला हुआ समय 1 अक्टूबर से लागू होगा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार जंगली जानवरों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है। दरअसल, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट लगातार ट्रेनों की स्पीड कंट्रोल की सलाह दे रहे थे। जिस पर रेलवे ने विशेष कमेटी बनाई थी। कमेटी के सुझाव को मानते हुए रेलवे ने ट्रेनों की स्पीड कम करने का फैसला लिया है। जिसकी वजह से कुमाऊं से जाने वाली कई ट्रेनों किस समय में बदलाव हुआ है।

यहां देखिए ट्रेनों का बदला हुआ शेड्यूल…

  • 05013 जैसलमेर-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 04.55 बजे के स्थान पर बदले समय 05.05 बजे पहुंचेगी।
  • 03019 हावड़ा-काठगोदाम ट्रेन काठगोदाम पर वर्तमान समय 09.00 बजे के स्थान पर 09.25 बजे पहुंचेगी।
  • 02040 नई दिल्ली-काठगोदाम ट्रेन काठगोदाम पर वर्तमान समय 11.40 बजे के स्थान पर 11.55 बजे पहुंचेगी।
  • 04690 जम्मूतवी-काठगोदाम ट्रेन काठगोदाम पर वर्तमान समय 13.35 बजे के स्थान पर 13.45 बजे पहुंचेगी।
  • 04667 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम ट्रेन काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 14.40 बजे के स्थान पर 14.55 बजे पहुंचेगी।
  • 02091 देहरादून-काठगोदाम ट्रेन काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 23.35 बजे के स्थान पर 23.45 बजे पहुंचेगी।
  • 04126 देहरादून-काठगोदाम ट्रेन काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 07.15 बजे के स्थान पर 07.20 बजे पहुंचेगी। 04616 अमृतसर-लालकुआं ट्रेन लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 20.30 बजे के स्थान पर 21.05 बजे पहुंचेगी।
  • 05060 आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुआं ट्रेन लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 20.30 बजे के स्थान पर समय 21.05 बजे पहुंचेगी।
  • 02353 हावड़ा-लालकुआं ट्रेन लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 06.55 बजे के स्थान पर 07.00 बजे पहुंचेगी।
  • 05044 काठगोदाम-लखनऊ जं. ट्रेन काठगोदाम से वर्तमान समय 11.45 बजे के स्थान पर 11.15 बजे प्रस्थान करेगी. हल्द्वानी से वर्तमान समय 12.02 के स्थान पर 11.45 बजे छूटेगी। लालकुआं से वर्तमान समय 12.40 बजे के स्थान पर 12.30 बजे छूटेगी।
  • 05036 काठगोदाम-दिल्ली ट्रेन काठगोदाम से वर्तमान समय 09.05 बजे के स्थान पर 08.45 बजे प्रस्थान करेगी. हल्द्वानी से वर्तमान समय 09.22 के स्थान पर 09.07 बजे छूटेगी। लालकुआं से वर्तमान समय 09.59 बजे के स्थान पर 09.45 बजे छूटेगी।
  • 02039 काठगोदाम-नई दिल्ली ट्रेन काठगोदाम से वर्तमान समय 15.30 बजे के स्थान पर 15.10 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी से वर्तमान समय 15.47 के स्थान पर 15.29 बजे छूटेगी। लालकुआं से वर्तमान समय 16.19 बजे के स्थान पर 16.04 बजे छूटेगी तथा रूद्रपुर सिटी से वर्तमान समय 16.44 बजे के स्थान पर 16.48 बजे छूटेगी।
  • 05314 रामनगर-जैसलमेर ट्रेन रामनगर से वर्तमान समय 22.20 बजे के स्थान पर 22.15 बजे प्रस्थान करेगी। काशीपुर से वर्तमान समय 22.55 बजे के स्थान पर 22.50 बजे छूटेगी।
  • 05356 रामनगर-दिल्ली ट्रेन रामनगर से वर्तमान समय 10.10 बजे के स्थान पर 10.00 बजे प्रस्थान करेगी। काशीपुर से वर्तमान समय 10.38 बजे के स्थान पर 10.35 बजे छूटेगी।
  • 05059 लालकुआं-आनन्द विहार टर्मिनल ट्रेन लालकुआं से वर्तमान समय 04.30 बजे के स्थान पर 04.25 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 09076 रामनगर-बान्द्रा टर्मिनल ट्रेन रामनगर से वर्तमान समय 16.35 बजे के स्थान पर 16.30 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05331 काठगोदाम-मुरादाबाद ट्रेन काठगोदाम से वर्तमान समय 08.15 बजे के स्थान पर 07.25 बजे प्रस्थान करेगी। – 05333 रामनगर-मुरादाबाद ट्रेन रामनगर से वर्तमान समय 07.20 बजे के स्थान पर 07.15 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 04689 काठगोदाम-जम्मूतवी विषेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 18.20 बजे के स्थान पर 18.15 बजे प्रस्थान करेगी. हल्द्वानी से वर्तमान समय 18.37 के स्थान पर 18.35 बजे छूटेगी। लालकुआं से वर्तमान समय 19.15 बजे के स्थान पर 19.10 बजे छूटेगी तथा रूद्रपुर सिटी से वर्तमान समय 19.45 बजे के स्थान पर 19.42 बजे छूटेगी. बिलासपुर रोड से वर्तमान समय 20.01 बजे के स्थान पर 19.58 बजे छूटेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here