देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है। चटक धूप निकलने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में जहां तेज धूप से ठंड से राहत मिल रही है, वहीं मैदानी इलाकों में दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है।
वही मौसम विभाग का कहना है कि 9 और 10 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।




