उत्तराखंड में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बोलेरो नदी में समाई, 6 लोगों की मौत

0
52

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। धारचूला लिपुलेख रोड पर यात्रियों से भरा बोलेरो वाहन लखनपुर के पास काली नदी में समा गया है। सूचना पर पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

प्रारंभिक सूचना के मुताबिक इस हादसे में 6 लोगों की की आंशका है। वाहन में कितने लोग सवार हैं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।

बता दें कि सभी यात्री आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वाहन में सवार 6 लोगों का परिचय

सत्यब्रदा पारैदा, 59 वर्ष।
नीलाला पन्नोल 58 वर्ष।
मनीष मिश्रा 48 वर्ष।
प्रज्ञा 52 वर्ष।
हिमांशु कुमार 24 वर्ष।
बीरेंद्र कुमार 39 वर्ष।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here