उत्तराखंड पुलिस में तबादलों की लिस्ट जारी, कई अफसर इधर-उधर

0

देहरादून: उत्तराखंड में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने कई अधिकारियों के तबादले किए है। साथ ही नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। देखिए लिस्ट

जारी आदेश के मुताबिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिसमें योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय से हटाकर कुंभ मेला महानिरीक्षक बना दिया गया है। इसके अलावा टिहरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल को अब कुंभ मेला का वरिष्ट पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है।

श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय के सेनानायक पद से हटा दिया गया है। उन्हें अब टिहरी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

तृप्ति भट्टाचार्य अब तक क्राइम अगेंस्ट वुमन/सीनियर सिटीजन में पुलिस अधीक्षक थीं। उन्हें अब आईआरबी द्वितीय का सेनानायक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्देश दिए गए है कि सभी अधिकारी तत्काल अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।